चाइल्ड लाइन ने 9 बालकों को बालश्रम से कराया मुक्त

मानव तस्करी विरोधी इकाई चाइल्ड लाईन एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधन में बालश्रम से मुक्ति के लिए गुरुवार को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 9 बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया।

 | 

मानव तस्करी विरोधी इकाई चाइल्ड लाईन एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधन में बालश्रम से मुक्ति के लिए गुरुवार को अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 9 बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया।

बालकों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच है एवं सभी बालक अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में बालश्रम कर रहे थे।

बाल कल्याण समिति ने बालकों को अस्थाई आश्रय दिया व अब उनके पुनर्वास के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगी। चाइल्ड लाईन की टीम बालकों की उम्र के सत्यापन के लिए शुक्रवार को मेडिकल चेकअप करवायेगी।

चाइल्ड लाइन की केन्द्र समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि रेस्क्यू टीम में महेन्द्र सिंह, दलपत सिंह, श्रीमती राधा यादव, सोहनलाल व मानव, तस्करी यूनिट से सी.आई रतन चावला, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह व श्रम विभाग से सज्जाद अहमद शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News