बाल अपचारी ले उड़े 2.5 लाख

बैंक से नकदी निकालकर ऑटो द्वारा सविना मंडी जा रहे एक व्यक्ति का ढाई लाख से भरा बैग चार बाल अपचारियों ने झांसा देकर भाग गए।

 | 
बाल अपचारी ले उड़े 2.5 लाख

बैंक से नकदी निकालकर ऑटो द्वारा सविना मंडी जा रहे एक व्यक्ति का ढाई लाख से भरा बैग चार बाल अपचारियों ने झांसा देकर चुरा लिया और भाग निकले।

सूरजपोल पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक अपचारी को प्रार्थी ने पीछा कर पकड़ लिया था जिसे हिरासत में ले लिया गया हैं। पुलिस अन्य तीन अपचारी बालकों की तलाश कर रही हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि टाउन होल स्थित एस बी बी जे बैंक से छोटीसादड़ी निवासी गिरधारीलाल पुत्र सोहनलाल जणवा ढाई लाख रुपए लेकर ऑटो से सविना मण्डी की तरफ जा रहा था, तभी ऑटो में सवार तीन अपचारियों ने जणवा के शर्ट पर गदंगी गिरा दी, जब वह गदंगी हटाने लगा, तभी एक अपचारी उसका बैग लेकर भाग गया।

जणवा ने उनमे से एक का पीछा कर उसे मेवाड़ मोटर्स की गली के पास एक बस से पकड़ लिया, और पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस ने सुचना मिलने के बाद अपचारी को हिरासत में ले लिया, और नकदी से भरे बैग व अन्य तीनो आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही तेज कर दी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News