बालक को परिजनों की तलाश
चाइल्ड लाइन से प्राप्त सूचनानुसार 7 वर्षीय बालक का नाम रमेश मोगिया है जो शहर के रेती स्टेण्ड स्थित आवरी माता मंदिर के पास कच्ची बस्ती में रहने वाले गणेश मोगिया व डालकी बाई का पुत्र है। बालक के हाथ पर रमेश लिखा हुआ है और यह अपने घर तथा परिजन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। यदि किसी सज्जन को इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वे चाइल्ड लाइन की फ्री फोन सेवा 1098 अथवा ऑफिस नंबर 0294-2453447 या 2453442 पर सूचित कर सकते है।

शहर के टेकरी चौराहा पर गत 12 फरवरी को एक बालक के लावारिस हालत में घुमता हुआ मिला। चाइल्ड लाइन को यह सूचना मिलने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए बालक की रोजनामचा रिपोर्ट सूरजपोल थाने में दर्ज करा बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।
चाइल्ड लाइन से प्राप्त सूचनानुसार 7 वर्षीय बालक का नाम रमेश मोगिया है जो शहर के रेती स्टेण्ड स्थित आवरी माता मंदिर के पास कच्ची बस्ती में रहने वाले गणेश मोगिया व डालकी बाई का पुत्र है। बालक के हाथ पर रमेश लिखा हुआ है और यह अपने घर तथा परिजन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।
यदि किसी सज्जन को इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वे चाइल्ड लाइन की फ्री फोन सेवा 1098 अथवा ऑफिस नंबर 0294-2453447 या 2453442 पर सूचित कर सकते है।
