“जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ, वह देश के खिलाफ” बयान बचकाना: सिंघवी
माकपा पार्षद राजेश सिंघवी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सलूम्बर रैली में दिये गये भाषण में “जो व्यक्ति कांग्रेस पार्टी के खिलाफ, वह देश के खिलाफ” बयान को बचकानापूर्ण बताते हुए इस वक्तव्य की कड़ी निन्दा की है। सिंघवी ने कहा कि हमारे संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति को अपने विचारों अनुसार राजनैतिक दलों में शामिल होने का अधिकार है, लेकिन राहुल गांधी इस तरह के बयान देकर संविधान एवं लोकतंत्र का मखौल उड़ा रहे हैं।

सिंघवी ने कहा कि इस देश को आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी से अलग भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, अशफाक उल्ला, चन्द्रशेखर आजाद आदि कई क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुती दी और इस देश की आजादी के बाद भी कई प्रतिभाशाली लोगों ने एवं अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने अपने जीवन को देश के निर्माण एवं विकास में लगा दिया। तो भी इन लोगों को क्या कांग्रेस पार्टी से देशभक्त होने का सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा।
सिंघवी ने बताया कि पहले तो भाजपा-आरएसएस ही “जो भी उसके खिलाफ बोले, उसे राष्ट्र विरोधी, हिन्दू धर्म विरोधी” का खिताब देते रहे हैं और अब कांग्रेस पार्टी ने भी यह होड़ शुरू कर दी है। जबकि देश के चुनावों में होने वाली कुल वोटिंग में से कांग्रेस पार्टी एवं भाजपा दोनों राष्ट्रीय दलों को मिलाकर भी 50 प्रतिशत वोट नहीं आते हैं, तो क्या इस देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या देशविरोधी है।
कांग्रेस पार्टी में आज भी ऐसे कई नेता हैं जो पहले कांग्रेस पार्टी में नहीं थे, तो क्या वे सभी देश विरोधी थे। सिंघवी ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी कई नेता पार्टी बदल लेंगे तो क्या वे सारे देशद्रोही हो जायेंगे।
सिंघवी ने राहुल गांधी के भाषण में “पूरी रोटी खायेंगे.. कांग्रेस को लायेंगे” बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में पहले तो आधी रोटी भी नसीब हो जाती थी, लेकिन महंगाई के बढ़ते दौर में आदिवासी क्षेत्र में तो गरीब भूखों मर रह हैं। आदिवासी क्षेत्र में 90 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासियों को आज भी दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हैं। लेकिन राहुल गांधी इस तरह के नारे देकर उनकी गरीबी का भी मजाक उड़ा रहे हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal