बच्चों ने मनाया लुई ब्रेल दिवस
अन्ध विद्यालय के बच्चो ने ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल का 205वां जन्म दिवस हर्षौलास के साथ मनाया। इस दिवस के मुख्य अतिथी ए.डी.जे हेमंत जैन तथा विवेकानंद सोसाइटी, भारतीय लायंस क्लब के अध्यक्ष और उदयपुर के जाने माने उद्योगपति भी दिवस में उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में उदयपुर से 70 बच्चों ने भाग लिया एवं 12 जिलों से भी बच्चों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुवात वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई। बच्चों ने सूंघकर, छुकर एवं कितनी दूरी से आवाज आ रही है उसे पहचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ड्राइंग, संगीत की प्रतियोगिता भी रखी गई। इन सब प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ साथ उनके माता-पिता भी दिवस का हिस्सा बने और उनको प्रेरित करते रहे।

समन्वयक प्रकाश चन्द्र चौधरी ने बताया कि इस बार हमने सर्व शिक्षा अभियान से अनुरोध किया की लुई ब्रेल दिवस का कार्यक्रम उदयपुर के अन्ध विद्यालय में ही मनाया जाये जिससे उदयपुर एवं आस पास के 12 जिलो के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल पाए। उन्होंने कहा कि 5वी से 8वी कक्षा में से हमने 20 बुद्धिमान बच्चों जिनकी आंख कीदृष्टि और पहचाने की क्षमता बहुत अच्छी है उन सभी बच्चों का चयन किया गया है जिन्हें हमने सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सी.डी प्लेयर एवं रेडियो प्लेयर दिए गए। इसी तरह सभी जिलों से आए बच्चों को 55 ब्रेल किताबे बांटी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मुख्य अतिथी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए।