बच्चो ने किया माँ का अंतिम संस्कार

बीते तीन दिनों से मोर्चरी में रखे महिला के शव को आज उसके दो बच्चों से मुखाग्नि दिलाई गई। बाल कल्याण समिति व नारायण सेवा संस्था की मदद से शव यात्रा निकली गई, जिसका अशोक नगर शमशान मे दाह संस्कार किया गया।

 | 

बच्चो ने किया माँ का अंतिम संस्कारबीते तीन दिनों से मोर्चरी में रखे महिला के शव को आज उसके दो बच्चों से मुखाग्नि दिलाई गई। बाल कल्याण समिति व नारायण सेवा संस्था की मदद से शव यात्रा निकली गई, जिसका अशोक नगर शमशान मे दाह संस्कार किया गया।

गौरतलब हैं कि 22 अप्रैल को आवरी माता, कच्ची बस्ती में शारदा पत्नी मनोज कुमार की संदिग्ध मौत हो गई थी, इस महिला के दो जुड़वाँ बच्चे मीत व मयूर, जिन्हें माँ की मौत के बाद बाल कल्याण समिति को सौप दिया गया था। तीन दिनों से महिला के पति व परिजनों को पुलिस तलाश रही थी, परन्तु कोई सुराग हाथ नही लगा।

बाल कल्याण समिति के डॉ. धर्मेश जैन ने बताया कि मृतका के बच्चे मीत व मयूर अपनी माँ की मौत से बेखबर थे, तीन दिनों से बच्चे माँ कब आएंगी यही सवाल कर रहे थे।

तब समिति के सदस्यों ने बच्चों को माँ  की मौत के बारे में बताया और अंतिम संस्कार करवाने के लिए नारायण सेवा संस्था से मदद ली।

नारायण सेवा संस्था ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें अपनाने का आग्रह किया हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बाल कल्याण समिति सरकारी कार्यवाही के बाद,  इस दोनों बच्चों को नारायण सेवा संस्था को सौप देंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News