बच्चों ने नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से दी आकर्षक प्रस्तुतियां

जैनाचार्य श्री देवेन्द्र नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव अमेजिंग टेलेन्ट्स विद्यालय परिसर में ही आयोजित किया गया। जिसमें नर्सरी के नन्हें-नन्हें बच्चों ने नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से आकर्षक प्रस्तुतियां दे कर सभी को रोमांचित कर दिया।

 | 

विद्यालय की निदेशक श्रीमती सुधा भण्डारी ने बताया कि कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों ने विभिन्न टीवी.चैनल्स के माध्यम से संदेश एवं सांस्कृतिक एकता का प्रदर्शन किया।गणेश का रूप धरे छात्र ने मूषकों के साथ कार्तिकेय ने मयूर की सवारी से शंकर-पार्वती की परिक्रमा से नृत्य नाटिका,डिस्कवरी चेनल्स से पहाड़ी नृत्य, कपिल दादी एलियन की थीम ने सभी को गुदगुदाया।

इस अवसर पर बच्चों ने सत्यमेव जयते से स्वच्छता अभियान का नृत्य द्वारा सामाजिक सरेाकार का संदेश दिया। समारोह के मुख्य अतिथि मेयर चन्द्रसिंह कोठारी एवं विशिष्ठ अतिथि हेरिटेज गल्र्स स्कूल की प्राचार्या थी। कार्यक्रम का संचालन कमलेश खमेसरा ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News