शिविर में बच्चों ने सुनी प्रताप की गाथाएं

श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल संस्थान द्वारा भुवाणा रोड़ स्थित देेवन्द्र धाम में आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय संस्कार शिविर में 100 से अधिक बच्चों ने आज महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर प्रताप की गाथाएं सुनी। शिविर के लिए पंजीकरण जारी है।

 | 

संस्थान की मंत्री ममता रांका ने बताया कि प्रताप की गाथा सुनने के बाद बच्चों ने वक्ताओं से महाराणा प्रताप के सन्दर्भ में प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शान्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रताप के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किये।

संस्थान की अध्यक्षा डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर में विजय लक्ष्मी, रेखा चित्तौड़ा, ललिता, रंजना चौहान, रूपी बाई,अनिता,संध्या बच्चों के के लिये शिविर में अपनी सेवायें दे रही है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण रविवार को भी जारी रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News