बोहरा समाज के बच्चो ने अच्छी वर्षा के लिए निकाला जुलुस

सुधारवादी बोहरा समुदाय (बोहरा यूथ) से सम्बंधित स्कूल ऑफ दीनी तालीम के बच्चो ने शहर में अच्छी बारिश और शहर की खाली झीलों के भरने की कामना करते हुए अल्लाह से बारिश की दुआ करते हुए एक जुलुस निकाला।

 | 

बोहरा समाज के बच्चो ने अच्छी वर्षा के लिए निकाला  जुलुस

उदयपुर 9 अगस्त 2019 , सुधारवादी बोहरा समुदाय (बोहरा यूथ) से सम्बंधित स्कूल ऑफ दीनी तालीम के बच्चो ने शहर में अच्छी बारिश और शहर की खाली झीलों के भरने की कामना करते हुए अल्लाह से बारिश की दुआ करते हुए एक जुलुस निकाला।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की स्कूल ऑफ दीनी तालीम के 100 से अधिक बच्चो ने आज जुम्मा की नमाज के बाद बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना से बोहरवाड़ी के विभिन्न मार्गी से होते जुलूस निकाला। जुलुस बोहरवाड़ी के लुकमान मार्ग स्थित सैय्यदी लुकमान जी साहेब की दरगाह पर सम्पन्न हुआ। जहाँ सामूहिक रूप से बारिश के दुआ की गई।

CLICK HERE to Download UdaipurTimes to your Android device

जुलुस में नन्हे मुन्ने लब पे तस्बीह और अल्लाह,और पंजतन पाक की शान में स्कूल ऑफ दीनी तालीम के शिक्षकों की अगुआई में कसींदे पढ़ते हुए बारिश के लिए दुआ करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर स्कूल ऑफ दीनी तालीम के मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन, आकिब पलाना वाला, मुदस्सर जरी वाला, अली हुसैन खिलौना वाला, हाजी फिरोज अब्बास लोहा वाला, मास्टर शब्बीर हुसैन हबीब, हमीदा बानू, बिलकिस बानू, चमन बानू एवं दाऊदी बोहरा समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।

बोहरा समाज के बच्चो ने अच्छी वर्षा के लिए निकाला  जुलुस

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News