बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया

राउंड टेबल इंडिया एवं लेडिज सर्किल इंडिया के उदयपुर चैप्टर की ओर से बाल दिवस पर विभिन्न सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बडग़ांव स्थित विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं बड़ी स्थित जूनियर स्कूल में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई।

 | 

राउंड टेबल इंडिया सप्ताह के तहत चैप्टर ने अंबामाता स्थित अंध विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ब्रेल लिपि रिडिंग स्पर्धा, क्रिकेट मैच एवं अन्य इनडोर खेलों का आयोजन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बाद में विद्यालय के सौ बच्चों को रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

सम्पूर्ण आयोजन में नितिन गट्टानी, सीमांत अग्रवाल, सौरभ गांधी, संगीता गट्टानी, सम्प्रति दुग्गड़ सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News