कुंभलगढ़ में उफनते नाले से जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
Udaipur Times, Rajsamand News: 7 जुलाई 2026। क्षेत्र के सीताफलों की भागल (कणुजा) में हर बारिश के साथ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गांव के संपर्क मार्ग पर बहने वाला बरसाती नाला उफान पर आते ही स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को अपनी जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर देता है। सामने आए वीडियो में बच्चे और ग्रामीण तेज बहाव के बीच मानव श्रृंखला बनाकर नाला पार करते दिखाई दे रहे हैं। Rajsamand News
यह कोई पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार हर बरसात में यही हालात बनते हैं, लेकिन वर्षों बाद भी नाले पर सुरक्षित पुल या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना खतरे के बीच स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब समस्या वर्षों से बनी हुई है, तो आखिर जिम्मेदार विभाग, ग्राम पंचायत और प्रशासन ने अब तक इसका स्थायी समाधान क्यों नहीं किया? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागेगी? Rajsamand News
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह नाला गांव का रास्ता रोक देता है। यदि बहाव और तेज हो जाए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल मौके का निरीक्षण कर पुल निर्माण या सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि शिक्षा के लिए किसी मासूम को अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े। Rajsamand News
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बरसात में बच्चों और ग्रामीणों को इस भयावह स्थिति का सामना न करना पड़े। Rajsamand News
