बाल दिवस पर बच्चों ने देखा व सीखा जादू

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाये जाने बाल दिवस पर कल फ्लोरा कॉम्पलेक्स स्थित क्लब महिन्द्रा होटल फ्लोरा के अधिकारियों व कर्मियों ने भुवाणा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अपने यहाँ बुलाकर उन्हें जादू दिखाने व सिखाने के साथ ही भोजन भी करवाया।

 | 

होटल फ्लोरा के महाप्रबन्धक रमेशसिंह जादौन ने बताया कि एचआर मेनेजर प्रद्युमनसिंह राणा के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों को होटल बुलाकर सनमून अर्थ, टेबल टेनिस, छोटी-बड़ी फिश के गेम खिलाये तत्पचात उन्हें भोजन भी करवाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News