जिला स्तरीय प्रतियोगी में बच्चों ने दिखाया जोश
शहर के हिरणमगरी सेक्टर 9 स्थित निशा किड्स एकेडमी उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से सामुदायिक भवन में 57वी जिला स्तरीय प्रतियगिता के दुसरे दिन जुडो और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

शहर के हिरणमगरी सेक्टर 9 स्थित निशा किड्स एकेडमी उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से सामुदायिक भवन में 57वी जिला स्तरीय प्रतियगिता के दुसरे दिन जुडो और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस प्रतियोगिता में जिले भर से आये करीब 170 प्रतियोगी ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान जुडो प्रतियोगिता में आज कुल 85 मैच हुए, जिसमें 7 लड़कियां और 7 लडकों को मिला कर 14 विजेता घोषित हुए, जिसमें से 6 विजेता सेंट मेथ्यु स्कूल के रहे। वहीँ कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 32 मैच हुए, जिसमे 8 विजेता घोषित हुए।
निशा किड्स एकेडमी की मेनेजिंग डाईरेक्टर नुरजहां बेगम ने बताया की, पहली बार हमारे स्कुल की तरफ से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है, जो की हमारे लिए गर्व की बात है और इन प्रतियोगीताओ से छोटे स्कूली बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता मिली है और हमें खेल प्रतियोगिता आयोजित करने का अनुभव प्राप्त हुआ है।