फाॅरम कलरामा -2018 में बच्चों ने दिखाया हुनर

फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल में दिनांक 24.11.18 को हुए ड्राईग काॅम्पिटिशन “फोरम कलरामा-2018“ में 22 स्कूल के 4 से लेकर 16 वर्ष तक

 | 

फाॅरम कलरामा -2018 में बच्चों ने दिखाया हुनर

फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल में दिनांक 24.11.18 को हुए ड्राईग काॅम्पिटिशन “फोरम कलरामा-2018“ में 22 स्कूल के 4 से लेकर 16 वर्ष तक के 500 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया । प्रतियोगिता हेतु ड्राइंग शीट माॅल द्वारा दी गई थी।

यह प्रतियोगिता चार ग्रुप में हुई, जिसमें निर्णायकों द्वारा चुने गये विजेता इस प्रकार है – 4 से 6 वर्ष तक के वर्ग में प्रणय उपाध्याय प्रथम, दियान करणपुरिया द्वितिय, हिया पारीख तृतीय रही। 7 से 9 वर्ष तक के वर्ग में सूयांषी वरूण प्रथम, जया मनवानी द्वितिय, यक्षिका सुथार तृतीय स्थान पर रही। 10 से 12 वर्ष तक के वर्ग में डिम्पल परिहार प्रथम, चाहना जैन द्वितिय, निष्चय सिसोदिया तृतीय स्थान पर रहे। 13 से 16 वर्ष तक के वर्ग में हर्षित कनेरिया प्रथम, छाया शर्मा द्वितिय, तनिष पगारिया तृतीय स्थान पर रहे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

विजेताओं को गिफ्ट एवं ट्रोफियां दी गई। प्रतियोगिता में आऐ सभी प्रतिभागियों को जस्ट फोर किड्स ब्रांड की तरफ से मेडल एवं फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल की ओर से सर्टिफिकेट एवं विभिन्न ब्रांड्स सिक्स वन टू लीग, स्नो पार्क, केप किड्स, आहुजा, लर्न एण्ड ग्रो, चैम्पियन किड्स सैलून की ओर से गिफ्ट वाउचर और कलर्स प्रदान किये गये। छोटे बच्चों को क्रियेटिव एक्टिविटीज सिखाने हेतु लर्न एण्ड ग्रो क्रियेटिव जोन भी बनाया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News