बच्चों ने ली आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा भुवाणा रोड़ स्थित देेवेन्द्र धाम में आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर के तहत आज राजस्थान कूडो के चेयरमेन रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बच्चों को आत्मरक्षा की कलाओं का प्रशिक्षण दिया। रविवार को प्रातः साढ़े आठ बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि आज कूडो प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया ने 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को माशल आर्ट की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर राजकुमार मेनारिया ने कहा कि आपके जीवन में को सुरक्षा प्रदान करने में मार्शल आर्ट बहुत ही कारगर तकनीक है।
संस्थान की मंत्री ममता रांका ने बताया कि 4 जून रविवार को षिविर का समापन होगा। जिसमें ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मचंद नागौरी, इन्द्रसिंह मेहता, वीरेन्द्र डांगी, समाज सेवी किरणमल सावनसुखा, भुवाणा के भाजपा नेता अनिल चित्तौड़ा, किरण जैन आदि मौजूद रहेंगे।