बाल संस्कार शिविर प्रारम्भ

श्री वद्र्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ एंव युवक परिषद की ओर से सौभाग्य मुनि के सानिध्य में 5 दिवसीय बाल संस्कार शिविर आज से पंचायती नोहरे में प्रारम्भ हुआ। शिविर में उदयपुर, चित्तौड़ व राजसमन्द जिले के 100 से अधिक बच्चें भाग ले रहे है।

 | 

युवक परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि बालक-बालिकाओं में संस्कार निर्माण हेतु नैतिक व धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए 4 शिविरों का लक्ष्य है जिसमें जैन धर्म के मौलिक सिद्धांतों का जीवन में व्यावहारिक व नैतिक, इस प्रकार का शिविर आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें धार्मिक साधनों का संतुलन हेतु विशेष ज्ञान दिया गया।

इसमें सामायिक, प्रतिक्रमण, तत्वज्ञान आदि का विशद अध्ययन कराया गया। बच्चों का योग्यतानुसार पाठ्यक्रम बनाकर पांच कक्षाओं में विभाजित किया गया। उस अनुसार विद्वान अध्यापकों सहित विजय कुमार द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

बालक-बालिकाओं के नाश्ते, भोजन, आवास की व्यवस्था श्रीसंघ एवं युवक परिषद द्वारा की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News