रमाडा उदयपुर रिसॉर्ट एंड स्पा में बाल दिवस मनाया गया
बच्चो में संस्कार एवं अच्छी आदतों का विकास हमेशा अपने से बडों को देखकर ही होता है , इसलिए अपने आचरण को सही रखना जरूरी है कहते है ” अगर ठीक से खाद डाली जाए तो पौधा बहुत सुंदर होता है” संस्कार और अच्छी आदतें उसी खाद का काम करते है. बाल दिवस के अवसर […]
बच्चो में संस्कार एवं अच्छी आदतों का विकास हमेशा अपने से बडों को देखकर ही होता है , इसलिए अपने आचरण को सही रखना जरूरी है कहते है ” अगर ठीक से खाद डाली जाए तो पौधा बहुत सुंदर होता है” संस्कार और अच्छी आदतें उसी खाद का काम करते है.
बाल दिवस के अवसर पर रमाडा उदयपुर रिसॉर्ट एंड स्पा ने राजकीय प्राथमिक विध्यालय रामपुरा के बच्चो को होटल आमंत्रित कर उन्हें अच्छी आदतें तथा साफ़ सफाई के बारे में जागरूक किया. इस अवसर पर रिसॉर्ट मैनेजर सुश्री डॉली तलदार ने बताया कि हम बच्चो में ईश्वर का रूप देखते है और जैसा कि गाँधीजी ने कहा कि “स्वच्छ जगह पर ही ईश्वर बसते है”, इसलिए बच्चो को शुरुआत से ही स्वच्छता एवं सदाचार के बारे में बताया जाना चाहिए ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में हो.

इसके उपरांत बच्चो को होटल कि गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किस तरह से सारे विभाग कार्य करते है. बच्चो को मिठाई नाश्ता वितरित किया गया एवं गोल्फ कार से विध्यालय पहुँचाया गया.