पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पिलायी पोलियों की दवा
पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जहाँ रोटरी क्लब उदय ने आज आरएनटी मेडिकल काॅलेज स्थित बाल चिकित्सालय में शून्य से पांच वर्ष तक के 230 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलायी। वहीँ रोटरी क्लब उदयपुर ने आज पल्स पोलियो दिवस पर,महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय, केन्द्रीय बस स्टेण्ड एवं पहाड़ी बस स्टेण्ड पर करीब साढ़े तीन सौ बच्चों का पोलिया दवा पिलायी। टरी क्लब उदय व रमाडा होटल के सयुंक्त ततत्वाधान में ढीकली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 170 बच्चों को स्वेटर वितरीत किये गये।
The post <
पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जहाँ रोटरी क्लब उदय ने आरएनटी मेडिकल काॅलेज स्थित बाल चिकित्सालय में शून्य से पांच वर्ष तक के 230 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलायी। वहीँ रोटरी क्लब उदयपुर ने आज पल्स पोलियो दिवस पर,महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय, केन्द्रीय बस स्टेण्ड एवं पहाड़ी बस स्टेण्ड पर करीब साढ़े तीन सौ बच्चों का पोलिया दवा पिलायी।
क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि इसका शुभारम्भ महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल ने नन्हें बालक का पोलियो दवा पिला कर किया। इस अवसर पर सचिव मोहित रामेजा, प्रोजेक्ट चेयरमेन विजय पुरोहित, अध्यक्ष निर्वाचित महीप भटनागर, शालिनी भटनागर, डाॅ.ऋतु वैष्णव, सरिता सुनेरिया, दिनेश शर्मा, घनश्याम शर्मा ने भी बच्चों को पोलियो दवा पिलायी।
क्लब अध्यक्ष डाॅ. एन.के.धींग ने बताया कि इस अवसर पर क्लब की और से निर्वतमान प्रान्तपाल रमेश चौधरी, पी.एल.पुजारी, डाॅ. बी.एल.सिरोया, ओ.पी.सहलोत, सुभाष सिंघवी, तेजसिंह मोदी, गजेन्द्र जोधावत ने बच्चों को पोलिया की दवा पिलायी।
170 बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु किये स्वेटर वितरीत
रोटरी क्लब उदय व रमाडा होटल के सयुंक्त ततत्वाधान में ढीकली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 170 बच्चों को स्वेटर वितरीत किये गये।
क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि सर्दी से बचाव हेतु विद्यालय की ओर से की गई मांग पर 170 बच्चों को स्वेटर वितरीत किये गये। इस अवसर पर रमाडा के प्रबन्ध निदेशक रतन तलदार, महाप्रबन्धक रचित गोयल, एचआर मेनेजर अहमद रज़ा, क्लब की ओर से सचिव मोहित रामेजा, अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. महीप भटनागर, डाॅ. ऋतु वैष्णव, शालिनी भटनागर, राघव भटनागर, पुरूषोत्तम दुबे, के.सी.दिवाकर, नागेन्द्र शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
