बागोर की हवेली में बाल नाट्य कार्यशाला 19 मई से

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से अपने मुख्यालय बागोर की हवेली में आगामी 19 मई से ‘‘बाल नाट्य शिविर’’ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें उदयपुर के बालक-बालिकाओं को नाट्य प्रशिक्षण देने के साथ नाट्य कृति पर कार्य किया जायेगा।

 | 

केन्द्र निदेशक फुरकान ख़ान ने बताया कि ग्रीष्मावकाश का रचनात्मक सदुपयोग करने तथा बालकों में छुपी कला प्रतिभा को उभारने के ध्येय से केन्द्र द्वारा अपनी योजनाओं में बालकों के लिये विभिन्न कार्यक्रम रखे हैं। इस क्रम में 19 मई से 3 जून तक ‘‘बाल नाट्य कार्यशाला’’ का आयोजन होगा।

कार्यशाला में बालकों के लिये दो समूह होंगे। इनमें एक समूह 7 से 12 तथा दूसरा 13 से 16 वर्ष की आयु का होगा। कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक बच्चे 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र केन्द्र के बागोर की हवेली कार्यालय अथवा केन्द्र की से भी डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बालकों की रूचि को दृष्टिगत रखते हुए उनके चयन के लिये 18 मई को ऑडिशन होगा। 3 जून को समापन पर कार्यशाला में तैयार दो बाल नाटकों का मंचन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News