दिन-दहाड़े आँखों में मिर्च फैंक झपटा बैग
आज दोपहर 2.30 बजे भुपालपुरा क्षेत्र में एक अधेड़ की आँखों में लाल मिर्च फैक कर, तीन युवक बैग लेकर फरार हो गए।

आज दोपहर 2.30 बजे भुपालपुरा क्षेत्र में एक अधेड़ की आँखों में लाल मिर्च फैक कर, तीन युवक बैग लेकर फरार हो गए।
भोपालपुरा पुलिस द्वारा दी जानकारी अनुसार, भगवती प्रकाश (60) निवासी हिरण मगरी सेक्टर-8, सेक्टर-11 में ऑफिस चलाते हैं, जहाँ पेंशनर सहकारी समिति के अंतर्गत आस-पड़ोस के लोगों लिए लाइट व पानी के बिल जमा किए जाते है। आज दोपहर 2.30 बजे भगवती भुपालपुरा में गट्टानी अस्पताल के पास स्थित उदयपुर पेंशनर सहकारी समिति जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने भगवती कि आँखों में लाल मिर्च पाउडर फैंक पैसो से भरा बैग लेकर भाग गए। पुलिस ने बतया बैग में लगभग 54 हजार रुपय थे। इस मामले में पुलिस ने लुट का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शी प्रफुल दक, निवासी एच रोड, 418 भुपालपुरा घटना स्थल के पास ही दुकान चलता है; दक ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति से भाग रहे थे, चालक ने चेहरा ढक रखा था तथा तीनों स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे, तीनो की उम्र अंदाजन 20 से 25 वर्ष कि थी।
भगवती ने बतया कि वह बिल के रुपय दुसरे दिन जमा करवाते है, इस दौरान सभी पैसों का चालन बना कर सभी नोटों का विवरण नोट किया जाता है। भगवती प्रकाश ने जानकारी में यह भी बताया कि बैग में बिल के 45 हज़ार रुपियों के साथ 9,500 रु उनकी पेंशन की राशी भी थी।
