रंग-बिरंगे फूलों से महकेगी चीरवा घाटी

पर्यटन की दृष्टि से दुनिया में प्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर शहर में पर्यटन के नित्य नये आयाम स्थापित हो रहे है। इसी कड़ी में उदयपुर की अंबेरी ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन चीरवा का घाटा पर्यटकों के लिए एक नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। रविवार को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने चीरवा घाटी में […]

 | 
रंग-बिरंगे फूलों से महकेगी चीरवा घाटी

chirva ghat, udaipur

पर्यटन की दृष्टि से दुनिया में प्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर शहर में पर्यटन के नित्य नये आयाम स्थापित हो रहे है। इसी कड़ी में उदयपुर की अंबेरी ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन चीरवा का घाटा पर्यटकों के लिए एक नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है।

रंग-बिरंगे फूलों से महकेगी चीरवा घाटी

रविवार को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने चीरवा घाटी में वन विभाग की ओर से बनने वाले नगर वन उद्यान (फूलों की घाटी) कर शिलान्यास कर उदयपुर वासियों एवं पर्यटकों के लिए एक नई सौगात दी। समारोह में उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी, मावली विधायक दलीचंद डांगी, यूआईटी चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, फिल्म अभिनेत्री अस्मिता शर्मा, मुख्य वन सरंक्षक शिखा मेहरा, राहुल भटनागर व इन्द्रपाल सिंह मथारू एवं मार्बल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष शरद कटारिया बतौर अतिथि मौजूद थे।

उप वन सरंक्षक ओ.पी.शर्मा ने बताया कि फूलों की यह घाटी 80 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली होगी। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए प्राचीन प्रवेश द्वारा का पुनरोद्धार कर केफेटेरिया के रूप में विकसित किया जाएगा। फूलों की घाटी में 6 व्यू-पॉइंट होंगे जहां से पर्यटन विभिन्न आकर्षक दृश्यों का लुत्फ उठा सकेंगे। यह कार्य 6 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस हेतु केन्द्र ने 1 करोड़ 60 लाख की योजना स्वीकृत की है जिसमें 80 प्रतिशत राशि केन्द्र एवं शेष 20 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेंगी।

रंग-बिरंगे फूलों से महकेगी चीरवा घाटी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News