जैन मन्दिर से चोरो ने उडाए नगदी और कीमती सामान
हिरण मगरी सेक्टर - 5 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज के मन्दिर में कल रात चोरो ने मुख्य मन्दिर का ताला तोडकर कीमती सामान व नगदी पार कर ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे पंडित ने सभी को चोरी की सुचना दी।
| Mar 23, 2013, 17:43 IST
हिरण मगरी सेक्टर – 5 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज के मन्दिर में कल रात चोरो ने मुख्य मन्दिर का ताला तोडकर कीमती सामान व नगदी पार कर ले गए। सुबह पूजा करने पहुंचे पंडित ने सभी को चोरी की सुचना दी। पंडित रोशनलाल ओदिच्य सुबह छ: बजे जब पूजा करने के लिए मन्दिर पहुंचे तो देखा कि मन्दिर का दरवाजा खुला हैं, अंदर जाने पर अलमारी टूटी हुई मिली उस पर ओदिच्य ने जैन समाज के मंत्री सुमतिलाल को सूचित कर पुलिस को बुलाया। चोरो ने मन्दिर की अलमारी से चाँदी की एक थाली व एक छत्र और 5 हजार रुपए चुरा ले गए।
