चोरो नें बनाया एक और सूने मकान को निशाना, लाखों के जेवरात पार

हिरण मगरी क्षेत्र में पिछले दो दिनों में लगातार दूसरी चोरी की घटना का मामल

 | 

चोरो नें बनाया एक और सूने मकान को निशाना, लाखों के जेवरात पार

हिरण मगरी क्षेत्र में पिछले दो दिनों में लगातार दूसरी चोरी की घटना का मामला सामने आया है। महावीर नगर स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात को चोरो ने कीमती सामान चुरा लिए , जानकारी अनुसार 106, महावीर नगर निवासी ओम प्रकाश मण्डोवरा अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा के लिए मथुरा गए हुए थे, जब पीछे से चोरो नें माकन का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दिया।

सुचना के अनुसार, कल शाम मण्डोवरा के पड़ोसी मुक्त पोखरणा ने देखा कि मण्डोवरा के मकान का दरवाज़ा खुला पड़ा था पोखरणा ने तुरंत ओम प्रकाश मण्डोवरा को फोन कर घटना की जानकारी दी और हिरण मगरी थाने में मामले की सुचना दी।

हिरण मगरी पुलिस ने बताया की चोरी सम्भवतः 16 नवम्बर की रात में हुई थी, हमे 17 नवम्बर शनिवार को सुचना मिल गई थी परन्तु, घर के सभी सदस्य बाहर होने कि वजह से कारवाही नही कर पाए, आज सुबह ओम प्रकाश मण्डोवरा के घर पहुचने पर जाच-पड़ताल की और पाया कि सोने के जेवरात जिसमे एक मंगल सूत्र, 2 चेन, 4 अंगूठी, कान कि बाली और 4 चांदी के ग्लास चुराए गए है, थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News