हरियाणा में चौकी थाना ASI गिरफ्तार, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा

 | 
हरियाणा में चौकी थाना ASI गिरफ्तार, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के सिरसा इले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिरसा जिले डबवाली में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) सिरसा की टीम ने डबवाली के गोल बाजार चौकी में तैनात ASI जगजीत सिंह को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

ACB इंचार्ज सिरसा सत्यवान के अनुसार उन्हें ASI जगजीत सिंह की ओर से रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई, इसके तहत ACB सिरसा प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में टीम गठित की गई और शिकायत के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। Haryana News

पुलिस के अनुसार टीम ने ASI को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान ACB अधिकारियों ने नियमानुसार आवश्यक साक्ष्य जुटाए, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ASI से पूछताछ की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News