उदयपुर के सीआई सूर्यवीर सिंह चारण की हृदयघात से मौत

उदयपुर जिले में पदस्थ सीआई सूर्यवीरसिंह चारण का रविवार देर रात बांसवाड़ा में ड्यूटी के दौरान हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। सूर्यवीर सिंह चारण हाल ही में जयपुर में सीआईडी शाखा से स्थानांतरित हो कर उदयपुर आये थे। रविवार देर रात ही उन्‍हें यातायात विभाग में पदस्‍थ किया गया था। जैसे ही थे सूर्यवीर सिंह चारण की मौत की सूचना पुलिस विभाग में फैली पुरे विभाग में शौक की लहर दौड़ पड़ी।

 | 

उल्‍लेखनीय है कि बांसवाड़ा में सोमवार को शराबबंदी को लेकर चक्काजाम की व्‍यवस्‍था देखने के लिए उदयपुर से सीआई सूर्यवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह चारण की ड्यूटी लगाई थी। वे एक दिन पहले शनिवार को ही सुबह पहुंच वहां की स्थिति का जायजा ले लिया। स्वर्गीय चारण बांसवाड़ा में सिंटेक्स मील के रेस्ट हाउस में रुके हुए थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बताया जाता है की रविवार देर रात अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत बांसवाड़ा के महात्मा गाँधी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें ह्रदयघात के होना बताया। डॉक्टर श्याम गुरदासिया ने बताया की कभी कभी ऐसा होता है की मरीज़ का पता नहीं चलता और उसे अटैक आता है। चारण के साथ भी सम्भवतया ऐसा ही हुआ लगता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News