हरियाणा में CM फ्लाइंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 लाख की रिश्वत लेते ACB टीम ने पकड़ा

 | 
हरियाणा में CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 लाख की रिश्वत लेते ACB टीम ने पकड़ा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र की टीम ने स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए CM फ्लाइंग हरियाणा में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को रंगेहाथ पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को बिना किसी रोक-टोक के निकालने के एवज में हर महीने एंट्री फीस के रूप में रिश्वत की मांग कर रहा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना एसवी एंड ACB अंबाला में धारा 7, 7ए (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) और धारा 308(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता) के तहत FIR दर्ज की गई है। पूरी कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया गया। Haryana News

क्या है पूरा मामला…

शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने यमुनानगर से करनाल के बीच माइनिंग से भरी गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के चलने देने के बदले प्रति वाहन 10 हजार रुपए प्रतिमाह की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के निवेदन पर 19 सितंबर को आरोपी प्रति वाहन 7 हजार रुपए लेने पर सहमत हुआ। उसने करीब 70 गाड़ियों की लिस्ट नोट की और कुल 5 लाख रुपए महीना फिक्स कर दिए। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में जाल बिछाया। जैसे ही इंस्पेक्टर ने 5 लाख रुपए की राशि स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News