सी.आई.आई.-आई.टी.सी. ने सस्टेनेबल्टि अवार्ड कार्यक्रम में किया सम्मानित

वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सी.आई.आई.-आई.टी.सी. ने सस्टेनेबल्टि अवार्ड कार्यक्रम में किया सम्मानित।

 | 

सी.आई.आई.-आई.टी.सी. ने सस्टेनेबल्टि अवार्ड कार्यक्रम में किया सम्मानित

वेदान्ता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सी.आई.आई.-आई.टी.सी. ने सस्टेनेबल्टि अवार्ड कार्यक्रम में किया सम्मानित।

पुरस्कार समारोह 19 दिसम्बर, 2014 को नई दिल्ली में आयोाजित हुआ। यह सम्मान माननीया सांसद सुश्री मीनाक्षी लेखी ने हिन्दुस्तान जिं़क को प्रदान किया। यह सम्मान कंपनी की ओर से हेड-सी.एस.आर. सुषमा शर्मा एवं सी.एस.आर अधिकारी मोनिका जैन ने ग्रहण किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री प्रकाष जावडे़कर थे। इस अवसर पर चैयरमेन (आई.टी.सी) श्री वाई.सी. देवेष्वर एवं महानिदेषक (सी.आई.आई.) श्री चन्द्रजीत बनर्जी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौशिक ने बताया कि कंपनी सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सषक्तिकरण के लिए सदैव कटिबद्ध है।

हिन्दुस्तान जिंक ने सामाजिक कार्यों में महिला एवं बाल विकास, कुपोषण, महिला शक्तिकरण, बालिका षिक्षा, गांवों में आधारभूत सुविधाएं तथा ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आदि क्षे़त्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है। कंपनी राजस्थान में अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लगभग 5 लाख लोगों को प्रभावित कर रही है जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है।

हिन्दुस्तान जिं़क भारत का एकमात्र एवं विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है तथा केन्द्र एवं राजस्थान सरकार के सहयोग से अनेकों सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों द्वारा गांवों में उन्नति एवं विकास ला रहा है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News