मतदाता जागरूकता के साथ स्काउट गाईड एवं एनसीसी छात्रों का केण्डल मार्च

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड एवं स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तत्वावधान में फतह सागर ऑवरफ्लो से मोतीमगरी तक केण्डल मार्च निकाली गई। इस केण्डल मार्च स्काउट एवं एनसीसी के छात्रें ने बढचढ कर भाग लिया तथा मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे प्रदीपकुमार शर्मा प्रतिनिधि मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ ने मार्च के दौरान लगवाया।

 | 

इस जागरूकता रेली का नैतृत्व एम.आर.वर्मा सीओ स्काउट सोहनलाल सुहालका सहायक सचिव स्काउट, खेमराज, मोहनलाल, सुरेशचन्द्र एवं एनसीसी ऑफिसर भेरूलाल तेली एवं प्रदीपकुमार शर्मा के नेतृत्व में यह केण्डल मार्च मोतीमगरी जाकर मानव श्रंखला के रूप में सम्पन्न हुआ।

इस केण्डल मार्च में फतह स्कूल के स्काउट एवं एनसीसी केडेट्स ने भाग लिया तथा वहां उपस्थित जन समुदाय ने केण्डल मार्च को मतदाता जागरूकता के रूप में पसंद किया।

इसी प्रकार से सुरजपोल चौराहा पर सेंट पॉल के छात्रों तथा आर.एन.टी. मेंडिकल कॉलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा अम्बेडकर चौराहा से लेकर केण्डल मार्च का आयोजन किया तथा यह मार्च चेटक सर्कल तक पहुंचा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News