विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ के जवानों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज भूपालपुरा मठ स्थित सरल ब्लड बैंक में सीआईएसएफ के जवानों सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने 142 यूनिट रक्तदान किया। बैंक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. ओ.पी.महात्मा ने बताया कि इस अवसर पर द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस होटल समूह के प्रबन्धन एवं कर्मचारियों ने 16 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक के निदेशक संयम सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक रक्तदाताओं ने अपने जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर 25 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस दिवस को धूमधाम से मनाया।

 | 
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ के जवानों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज भूपालपुरा मठ स्थित सरल ब्लड बैंक में सीआईएसएफ के जवानों सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने 142 यूनिट रक्तदान किया।

बैंक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डाॅ. ओ.पी.महात्मा ने बताया कि इस अवसर पर द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस होटल समूह के प्रबन्धन एवं कर्मचारियों ने 16 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक के निदेशक संयम सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक रक्तदाताओं ने अपने जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर 25 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस दिवस को धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर नारायण सेवा संस्थान की प्रेरणा से सीआईएसएफ के जवानों ने महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर लगाये गये रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर में सरल ब्लड बैंक के तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवायें दी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News