स्वर्ण पदक विजेता फिरदौस कायमखानी का नागरिक अभिनन्दन कल
पुना मे 28 से 30 जून और 03 से 06 जुलाई तक आयोजित हुई जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की फिरदौस कायमखानी को 400 मीटर मैडले मे गोल्ड एवं अन्य प्रतिस्पद्धाओं मे सिल्वर और कांस्य पदक जीतने के बाद गुरूवार को उदयपुर आने पर जिला तैराकी संघ, उदयपुर की और से शाम 4 बजे बी.एन. तरणताल पर नागरिक अभिनंदन किया जायेगा।

जिला तैराकी संघ के सचिव प्रदीप आमेटा ने बताया कि आजादी के बाद राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता मे राजस्थान की फिरदौस कायमखानी ने पहला गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। फिरदौस की इस सफलता पर बुधवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने फिरदौस को सीएम आवास मे बुलाकर भेंट की और शुभकामनाएं दी है।
अभिनन्दन समारोह के दौरान अतिथि के रूप मे नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, कुराबड प्रधान अस्मां खान, बी.एन. युनिवर्सिटी के चेयरपर्सन गुणवन्त सिंह झाला, सांई प्रशिक्षक दीलीप सिंह चौहान, समाजसेवी दिननेश भटृ मौजूद रहेंगे।