एक्शन उदयपुर के तहत नागरिकों ने निखारा मुर्शीद नगर रज़ा पार्क

एक्शन उदयपुर के तहत मुर्शीद नगर रज़ा पार्क, सवीना चमक गया। मुर्शीदनगर के स्थानीय स्वयं सेवकों द्वारा मुर्शीद नगर रज़ा पार्क में श्रमदान कर पार्क को खुबसूरत बना डाला।

 | 

एक्शन उदयपुर कार्यक्रम के जिला समन्वयक सुधीर दवे ने बताया कि मुर्शीदनगर सवीना स्थित सार्वजनिक रज़ा पार्क को स्थानीय निवासियों द्वारा चारों और रंग-रोगन किया, पार्क में भरी-पडी अनावश्यक झाड़ियाँ, घरेलु कूडा-करकट, कांच के टुकडे, प्लास्टिक की अनुपयोगी सामग्री को इकट्ठा कर निस्तारित किया गया। पार्क की दिवारों को पीले व हरे रंग से रंग कर दिवारों को खूबसूरत बनाया तथा पार्क में वृक्षारोपण भी किया।

शहर के युवा वर्ग को एक्शन उदयपुर कार्यक्रम से जोडने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत पावर पोईन्ट प्रजेन्टेशन श्रृंखला के तहत सेन्ट्रल एकेडमी सी.सै. स्कूल अम्बामाता उदयपुर, सेन्ट मेरिज सी.से. स्कूल तीतरडी एवं महाराणा मेवा$डा पब्लिक स्कूल सिटी पैलेस, उदयपुर के लगभग 3000 विद्यार्थियों को एक्शन उदयपुर के तहत युवाओं एवं संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया गया।

स्कूलों में विद्यार्थियों को यह बताया गया कि एक्शन उदयपुर के फेसबुक पेज को लाइक कर इस कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों को देखा जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News