स्वस्थ उदयपुर के संदेश के लिए महिलाओं सहित दौड़े शहरवासी
हेल्थलाईन फिटनेस स्टूडियों की ओर से आज फतहसागर की पाल पर स्वस्थ उदयपुर के संदेश के साथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लेकसिटी मेराथन क्लब की 40 महिलाओं व 20 पुरूषों ने भाग लिया।
हेल्थलाईन फिटनेस स्टूडियों की ओर से आज फतहसागर की पाल पर स्वस्थ उदयपुर के संदेश के साथ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लेकसिटी मेराथन क्लब की 40 महिलाओं व 20 पुरूषों ने भाग लिया।
सेन्टर के निदेशक ऋषभ जैन ने बताया कि 3,5, व 7 किमी. की आयोजित की गई प्रतियोगिता फहसागर की पाल से प्रारम्भ हुई जो रानी रोड़, राजीव गांधी उद्यान होती हुई पुन: फतहसागर की पाल पहुंची। प्रतियोगिता में हर उम्र की महिला ने भाग लिया। सात किमी. की दौड़ में अंजली दलाल, आकंाक्षा व रेणु भण्डारी ने क्रमश.प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सेन्टर के निदेशक डॉ. व्येाम बोलिया ने बताया कि जनता को अपने फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद््देश्य से आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर और किया जाता रहेगा। विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।