नगर परिषद ने शहर विकास के लिए मांगी 2.67 करोड़ की निविदाएं
नगर परिषद की ओर से आज सभापति रजनी डांगी ने शहर के विभिन्न वार्डो में नये विकास कार्यो के लिये करीब 2.67 करोड़ रू की निविदाएं आमंत्रित करने के आदेश दिये है।
नगर परिषद की ओर से आज सभापति रजनी डांगी ने शहर के विभिन्न वार्डो में नये विकास कार्यो के लिये करीब 2.67 करोड़ रू की निविदाएं आमंत्रित करने के आदेश दिये है।
सभापति ने बताया कि इन कार्यो में वार्ड 7 गांधीनगर में शौचालय निर्माण कार्य पर 10 लाख, वार्ड 8 हर्षनगर में आर.सी.सी.शेड निर्माण कार्य पर 10 लाख, वार्ड 9 नगर परिषद कालोनी में शेड निर्माण कार्य पर 4 लाख, वार्ड 10 प्राकृतिक चिकित्यालय में मरम्मत कार्य व औषधी कक्ष निर्माण पर 5.80 लाख, वार्ड 11 वारी समाज नोहरे के वहां महिला स्नानघर निर्माण पर 5 लाख तथा सभी वार्डो में निर्माण व नवीनीकरण के लिए बजट बताया।