फ़ूड कोर्ट के विरोध में ठेला व्यापारी पहुँचे नगर परिषद
तीन दिन पहले नगर परिषद द्वारा सुखाडिया सर्कल फ़ूड कोर्ट की नींव डाली गई थी, नगर परिषद के इस कदम से प्रभावित होने वाले कई ठेला व्यवसायियों ने आज सभापति का घेराव किया।

तीन दिन पहले नगर परिषद द्वारा सुखाडिया सर्कल फ़ूड कोर्ट की नींव डाली गई थी, नगर परिषद के इस कदम से प्रभावित होने वाले कई ठेला व्यवसायियों ने आज सभापति का घेराव किया।
जानकारी है कि नगर परिषद द्वारा पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के मकसद से सुखाडिया सर्कल पर फ़ूड कोर्ट का निर्माण किया जा रहा हैं, जहाँ हाल ही में 30 – 40 ठेला व्यवसायी अपना ठेला लगाकर परिवार का पेट पालते हैं। फ़ूड कोर्ट के बनने के कारण नगर परिषद द्वारा ठेला कर्मियों को हटाए जाने की सम्भावना है।
‘ठेला व्यवसायी एकता यूनियन’ के महासचिव हीरालाल सालवी ने बताया कि फ़ूड कोर्ट के शिलान्यास से हमें कोई आपत्ति नहीं है, परन्तु पिछले कई वर्षो से सभी अपने परिवार का पेट यही ठेला लगाकर पाल रहे हैं।
सालवी ने बताया कि नगर परिषद सभी को निश्चित स्थान पर खड़े होने का लाइसेंस प्रदान कर देवे और नियमानुसार सभी से शुल्क लेवे जिससे किसी के रोजगार को ठोकर नही पड़ेगी।