अवैध रूप से मकान तोड़ने को लेकर पीड़ित पँहुचे नगर परिषद
कच्ची बस्ती फैडरेशन ने आज सभापति को नगर परिषद द्वारा अवैध रूप से तोड़े मकान का मुआवजा दिलवाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

कच्ची बस्ती फैडरेशन ने आज सभापति को नगर परिषद द्वारा अवैध रूप से तोड़े मकान का मुआवजा दिलवाने के लिए ज्ञापन दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर परिषद द्वारा बिना नोटिस दिए 23 नवम्बर को शाम 6:00 बजे जे.सी.बी एवं मजदूरों की मदद से बद्रीलाल पुत्र नानाजी मीणा के मकान की बाउण्ड्री को कथित रूप से झील निषेध निर्माण क्षेत्र व पनघट की ज़मीन पर होना बताकर तोड़ दिया गया था।
अतिरिक्त जानकारी अनुसार बद्रीलाल का मकान कच्ची बस्ती में 1991 से कच्चा बना रखा था जिसे सुविधा के लिए तुड़वाकर पक्का बनाया गया था। बद्रीलाल ने बताया की उसका मकान झील निषेध निर्माण क्षेत्र से लगभग 1 की.मी की दुरी पर बना हुआ है तथा पनघट उसके गली के मोड़ पर स्थित है, और बताया कि उसके मोहल्ले में बहुत मकान बने हैं और कई निर्माणाधीन हैं; उनपर कोई कारवाही नहीं करी गई है।
कच्ची बस्ती फैडरेशन ने सभापति से ज्ञापन में पीड़ित को मुआवजा तथा कच्ची बस्ती के किसी भी माकन को न तोड़ने की प्रार्थना कि, इस मौके पर कच्ची बस्ती फैडरेशन के अध्यक्ष भंवर लाल, महासचिव बी.एल सिंघवी, पार्षद राजेश सिंघवी तथा पीड़ित के परिजन उपस्थित थे।