कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
राजस्थान की गहलोत सरकार की स्वर्णिम उपलब्धियों के चार वर्ष पूर्ण होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन में प्रात: 10.30 बजे बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उदयपुर प्रभारी आर.आर. तिवाड़ी का मेवाड़ी पगड़ी एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया।
राजस्थान की गहलोत सरकार की स्वर्णिम उपलब्धियों के चार वर्ष पूर्ण होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति भवन में प्रात: 10.30 बजे बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उदयपुर प्रभारी आर.आर. तिवाड़ी का मेवाड़ी पगड़ी एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुखाडिय़ा ने कहा कि गहलोत सरकार ने गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का दु:ख दर्द समझकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया। प्रदेश में फ्लेगशिप योजनाओं के माध्यम से आम आदमी को खाद्य, चिकित्सा, आवास आदि उपलब्ध कराने से आम आदमी का जीवन स्तर उपर उठा है। नरेगा जैसी योजनाओं के लागू होने से पिछड़े गांवों की तस्वीर बदलने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
प्रदेश सचिव आर. आर. तिवाड़ी ने गहलोत सरकार की स्वर्णिम उपलब्धियों के चार वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। यह दिन यादगार रहेगा। गहलोत सरकार द्वारा नि:शुल्क दवा योजना, राजस्थान जननी-शिशु सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना के तहत 10 लाख मकान बनाने जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करने से विकास की दौड़ में राजस्थान कई राज्यों से आगे के पायदान पर आकर खड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने आम आदमी को भ्रष्टाचार के चंगुल से बचाने के लिए सूचना का अधिकार देकर आम आदमी को अपने हक और अधिकार को जानने का अधिकार दिया है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, गोपाल शर्मा (गोपजी), डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, दिलीप सुखाडिय़ा, मोहम्मद शरीफ छीपा, इन्द्र कुमार भट्ट, गणेश डागलिया, सोमेश्वर मीणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, उदयपुर शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत, गोपाल नागर, अर्जुन राजोरा, राजीव सुहालका, रियाज हुसैन ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में फिरोज अहमद शेख, के.जी. मून्दड़ा, कल्याण सिंह राव, सुधीर जोशी, अजय सिंह, रशीद भाई, अब्दुल कादिर, शंकर भाटिया, मोहम्मद अयूब, दिनेश दवे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन गणेश राजोरा एवं धन्यवाद कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने दिया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal