लम्बे समय के बाद शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

लम्बे समय के बाद शहर जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ चन्द्रभान के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर शहर की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। इस बार कार्यकारिणी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व मेवाड प्रमुख काग्रेंसी नेता डॉ. सी. पी जोशी का दबदबा रहा।

 | 

इस बार की कार्यकारिणी में अधिकतर उन पदाधिकारियों को शामिल किया है, जो पिछली कार्यकारिणी में पहले भी पदाधिकारी रह चुके है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में विवादों के कारण आलाकमान द्वारा पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी।

नई कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, 15 सचिव बनायें गये है। प्रदेश काग्रेंस के द्वारा घोषित सूची कुछ इस प्रकार है-

कार्यकारिणी सूची में अध्यक्षः- नीलिमा सुखाडि़या, उपाध्यक्षः- पंकज कुमार शर्मा, सराफत खान, अर्जुन राजोरा, जसवंतसिंह टाक, भरत आमेटा, बतुल हबीब (बोहरा), गणेश राजोरा, शंकर भाटिया।

महामंत्रीः- कमल नयन खण्डेलवाल, राजेश जैन, प्रेम घावरी, अजयसिंह राजपूत, दिनेश दवे, प्रमोदनी बक्शी, एडवोकेट, मधु सालवी, प्रमोद खाब्या।

कोषाध्यक्षः- मानमल कूदाल जैन

कार्यकारिणी सदस्यः- कैलाश जैन, सारीका सिंह, गौरीशंकर डांगी, आबिद मोहम्मद, प्रवीण पुरोहित, मनोज बैरागी, सुनीता शर्मा, जयप्रकाश टाक, दुर्गादेवी सालवी, के.के.शर्मा, शिवशंकर मेनारिया, सुखलाल साहू, सोनल गर्ग, सुधीर जोशी, राव कल्याण सिंह, गणेश डागलिया, अर्जुन मेनारिया, मनोज सोलंकी, राधाकिशन मेहरा।

प्रवक्ताः- फिरोज अहमद शेख, डॉ. दीपक औदिच्य

सचिवः- अंकिता वैश्य, रोशन साहू, राहुल व्यास, राजेश चुघ, भगवतीलाल सुथार, जसवंत गन्ना, सोमेश्वर मीणा, अली कोसर, दुर्गा नवल, सुश्री रंजना साहू, कमला मीणा, हरीश शर्मा, के.जी. मून्दड़ा, नजमा मेवाफरोश, पुरूषोत्तम डोडेजा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News