उदयपुर स्थापना दिवस पर रोशनी से रोशन हो उठा सिटी पैलेस
उदयपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष में बुधवार को सिटी पैलेस में उदयपुर के संस्थापक म
उदयपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष में बुधवार को सिटी पैलेस में उदयपुर के संस्थापक महाराणा उदयसिंह जी द्वितीय पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उसके साथ ही सिटी पैलेस प्रांगण मंगलवार, बुधवार एवं गुरूवार की शाम जगमग रहेगा।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि उदयपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष में सिटी पैलेस प्रांगण में भव्य विद्युत सज्जा की गई है। यह विद्युत सज्जा आगामी 19 अप्रेल शाम तक रहेगी। इसके अतिरिक्त बुधवार को सिटी पैलेस के जनाना महल के लक्ष्मी चौक में महाराणा उदयसिंह द्वितीय से संबंधित जानकारियों को एक प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यटकों को बताई जाएगी। यह प्रदर्शनी आगामी 28 अप्रेल तक जारी रहेगी।
