जीवंत विरासत का अद्भुत उदाहरण है सिटी पैलेस संग्रहालय
केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को उदयपुर प्रवास के दौरान यहां आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में अपनी उपस्थिति के दौरान सिटी पैलेस स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का जीवंत उदाहरण बताया।

फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू अपने सहयोगियों के साथ सोमवार प्रात: सिटी पैलेस पधारे। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय एवं उसकी विभिन्न वीथियों का बेहद बारीकि से अवलोकन किया।
आउवा ने मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी। रिजिजू ने सिटी पैलेस संग्रहालय के अलावा क्रिस्टल गैलेरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर एवं फाउण्डेशन के अधिकारी उनके साथ रहें। रिजिजू ने विजिटर्स बुक में लिखा कि जीवंत विरासत एवं इतिहास का साक्षी है सिटी पैलेस संग्रहालय। उन्होंने फाउण्डेशन के इस अद्भुत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।