जीवंत विरासत का अद्भुत उदाहरण है सिटी पैलेस संग्रहालय
केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय के सचिव एन.के. सिन्हा ने शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान सिटी पैलेस स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का जीवंत उदाहरण बताया।

फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि एन.के. सिन्हा अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ शुक्रवार को सिटी पैलेस पधारे। उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय एवं उसकी विभिन्न वीथियों का बेहद बारीकि से अवलोकन किया। सिन्हा को आउवा ने मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की जानकारी दी।
सिन्हा ने सिटी पैलेस संग्रहालय के अलावा क्रिस्टल गैलेरी का भी अवलोकन किया। इस दौरान एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स उदयपुर एवं फाउण्डेशन के अधिकारी उनके साथ रहें। सिन्हा ने विजिटर्स बुक में लिखा कि जीवंत विरासत एवं इतिहास का साक्षी है सिटी पैलेस संग्रहालय। उन्होंने फाउण्डेशन के इस अद्भुत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।