सिटी पैलेस म्यूजियम की मूर्तियां बढ़ाएंगी भारत की शान

पेरिस (फ्रांस) में गुरूवार से आयोजित की जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय मूर्त शिल्प प्रदर्शनी में हिन्दुस्तान से उदयपुर के सिटी पैलेस संग्रहालय की आठ बेहद प्राचीन एवं दुर्लभ मूर्तियां प्रदर्शित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में करीब 15 देशों से आई 500 कृतियां प्रदर्शित की जाएगी।

 | 

प्रदर्शनी 2 अक्टूबर से 11 जनवरी 2015 तक चलेगी। सिटी पैलेस संग्रहालय की आठ मूर्तियों सहित प्रदर्शनी की सभी कृतियों के उद्घाटन के अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ पेरिस में उपस्थित रहेंगे।

सिटी पैलेस म्यूजियम की मूर्तियां बढ़ाएंगी भारत की शान

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि पेरिस के पिनाकोटेक म्यूजियम के निर्देशक मार्क रेस्त्लीन के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी का नाम भारतीय मूर्त शिल्प में अध्यात्म एवं ध्यान रखा गया है। भारत से नेशनल म्यूजियम नई दिल्ली द्वारा चयनित फाउण्डेशन के संग्रहालय से ये आठ मूर्तियां भिजवाई गई है।

इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर नई दिल्ली निवासी अल्का पाण्डे भी वहां रहेंगी। भिजवाई गई मूर्तियों में 1100 से 1200 सदी की मूर्ति नायिका, लक्ष्मी, देवांगना, सुरा सुंदरी, भैरव एवं यम, 1000 से 1100 सदी की सुर सुंदरी, 1300 से 1400 सदी की स्त्री-पुरूष की विभिन्न सामाजिक शैली, देवी मूर्ति सम्मिलित है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News