शहर का मोस्ट वांटेड धोखेबाज़ गिरफ्तार
सत्यम शिवम् सुंन्दरम नाम की सोसायटी बनाकर बेदला के विनायक नगर तेलीवाड़ा निवासी श्वेतांक जोशी ने सुखाड़िया सर्किल स्थित शुभम काम्प्लेक्स में ऑफिस खोल कर विज्ञापन के ज़रिये ग्राहकों को आकर्षित कर प्लाट देने के नाम पर कई लोगो से लाखो ठगने वाले और चल अचल योजना में श्वेतांक जोशी ने कई लोगो से रुपया डबल करने का झांसा देकर भी ठगी करने वाला शहर कर मोस्ट वांटेड धोखेबाज़ को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है।

अम्बामाता पुलिस थानाधिकारी चेनाराम पाचार ने बताया की श्वेतांक जोशी ठगी के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहा था इसके खिलाफ अम्बामाता थाना में धोखाधड़ी के पांच और गोवर्धन विलास थाना में एक केस दर्ज है। श्वेतांक को पूर्व में भी गिरफ्तार किया जा चूका है। ज़मानत मिलते ही यह फरार हो गया था। श्वेतांक जोशी पिछले दो साल से घर भी नहीं आता था। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर अम्बामाता थाना पुलिस के एएसआई नारायण सिंह , हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह , ओंकार सिंह, कांस्टेबल अर्जुनसिंह, दिनेश कुमार और तरुण कुमार की टीम ने सूरत जाकर एक फ्लैट में दबिश देकर अभियुक्त को दबोचा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
अभियुक्त श्वेतांक जोशी पुत्र शिवराम जोशी निवासी 2 विनायक नगर, तेलीवाड़ा, बेदला ने अपनी पत्नी को भी फर्जी सी दिलवा रखी थी और खुद भी हिम्मतनगर निवासी अपने मामा के लड़के के नाम से सिम उपयोग में लाता था। श्वेतांक जोशी अम्बामाता थाने का टॉप 10 वांटेड की सूची में शामिल है।