क्या वर्चुअल कोक्रोच आंदोलन ज़ोर पकड़ेगा? Abhijeet Dipke 6 जून को भारत आते ही प्रदर्शन की अनुमति लेंगे

Dipke ने कहा की प्रदर्शन करने वाले students सिर्फ यह चाहते हैं कि NEET, CBSE, CUET, SSC के करीब 1 करोड़ स्टूडेंट candidates के साथ न्याय हो
 | 
Dipke ने कहा की वे संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन करेंगे और इसमें किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए | CJP Online Petition | CJP Protest on Jantar Mantar Delhi June 6 Dharmendra Pradhan Resignation

Udaipur, June 4, 2026: सोशल मीडिया पर वायरल इंटरनेट मूवमेंट काक्रोच जनता पार्टी के रचयिता और संस्थापक Abhijeet Dipke ने 6 जून को भारत आने की बात की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह भी कहा है की भारत में आते ही उन्हे arrest भी किया जा सकता है। Abhijeet Dipke

भारत आते ही शांति प्रदर्शन

Abhijeet Dipke ने ऐलान कर दिया है की वे भारत में आते ही दिल्ली के जंतर मंतर से एक peaceful rally के ज़रिए एक प्रत्यक्ष आंदोलन शुरू कर सकते हैं। उनका आंदोलन पेपर लीक से जुड़ा हुआ है। यूं तो पिछले कुछ सालों में पेपर लीक की खबरें आम बात हो गईं हैं, मगर हाल ही में हुए NEET परीक्षा पेपर लीक ने पूरे देश में आक्रोश फैला दिया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस peaceful रैली के ज़रिए दिपके और उसके समर्थक भारत के Education Minister धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगेंगे, जिन्होंने अब तक पेपर लीक के मामले में सियासी चुप्पी साधी हुई है। CJP Peace Rally Jantar mAntar

सबसे पहले पुलिस स्टेशन जाएंगे

एक प्रसिद्ध यू-ट्यूब चैनल से बातचीत में दिपके ने बताया की 6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे और आते ही पुलिस स्टेशन जाएंगे। उन्होंने बताया की वे संविधान के अधिकारों के मुताबिक ही आगे बढ़ेंगे। वे Parliament  स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और पुलिस को इततेला करेंगे की वे जंतर मंतर पर एक peaceful protest करने जा रहा हैं। उन्होंने कहा की उन्हे नहीं लगता की संविधान के अनुसार आग वो कुछ करना चाहते हैं तब तक किसी को कोई दिक्कत होगी। अभिजीत ने कहा की अब अधिकारियों के ऊपर है की क्या वो संवैधानिक अधिकारों को पूरा करने देंगी या उन अधिकारों को मारने की कोशिश करेंगे। Permission for Peaceful Rally

ऐसा पूछने पर की क्या इतनी आसानी से उन्हे permission मिल जाएगी, Abhijeeet ने कहा की उन्हे पूरा यकीन है की उन्हे अनुमति मिल जाएगी। उन्हों कहा की प्रदर्शन करने वाले विध्यायर्थी सिर्फ यही चाहते हैं की जिन 5 बच्चों ने NEET paper leak के बाद सूइसाइड कर दिया है, या जिन 42 लाख अभियार्थियों को NEET paper leak से असुविधा हुई है और जिन 17 लाख बच्चों को CBSE re-evaluation की त्रुटियों के चलते परेशानी हुई है, या CUET के कथित अनियमितताओं के चलते 16 लाख बच्चें जिन्हें परेशानी हुई है और SSC के 40 लाख अभियार्थी जिन्हें परेशानी हुई है, उन सब के साथ न्याय हो। NEET Paper Leak

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा

Abhijeet ने यूट्यूब चैनल से बातचीत में बताया की शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के online petition पर करीब 8 लाख लोगों का समर्थन मिल है। उन्होंने कहा की हालांकि भारत आते ही प्रदर्शन की अनुमति मिलन मुश्किल होता है, उन्हे उम्मीद है की उन्हे अनुमति मिल जाएगी। Dharmendra Pradhan resignation

कैसे होगा प्रदर्शन

Abhijeet ने कहा की प्रदर्शन में हजारों लोगों के आने की बात कही है। उन्होंने कहा की छात्र संगठनों के ज़रिए भी लोग या रहे हैं, और CJP की वेबसाईट पर भी कान्फर्मैशन या रहे हैं। CJP की वेबसाईट पर 11 लाख registered मेम्बर हैं। Abhijeet ने बताया की CJP के वेबसाईट और Instragram अकाउंट के 60% मेम्बर 17-29 साल की आयु के हैं। करीब 17% मेम्बर 30-35 साल की उम्र के हैं। Delhi News


कौन आएगा समर्थन में

CJP की ओर से Constitution Club of India में हुई पहली प्रेस कान्फ्रन्स में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बताया की CJP के मेम्बर Dipke को लेने पहले एयरपोर्ट जाएंगे और वहीं से लद्दाख के ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के साथ सीधे प्रदर्शन की अनुमति लेने Parliament Street पुलिस स्टेशन जाएंगे। सोनम वांगचुक ने कहा की अगर 5 जून तक NEET CBSE एवं अन्य मामलों में कोई प्रतिक्रिया नहीं होती या धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो वे 6 जून को दिल्ली आएंगे। हाल ही में CJP ने सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रंक को CJP का प्रवक्ता बनाया है। Online revolution CJP


प्रदर्शन के बाद क्या होगा 

Abhijeet की वापसी इए बात का पहला इम्तिहान होगा की क्या बड़े पैमाने पर digital mobilization और अनलाइन petition भारत की वास्तविक ground level राजनीतिक कार्यवाही में सफलतापूर्वक बदलाव ला सकती है। एक तरफ CJP को ऑनलाइन छात्रों और विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कड़ी आलोचना, बारीक जांच और विरोध की रेपोर्ट्स और ट्रोल का भी सामना करना पड रहा है। Cockroach Janta Party

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News