गणगौर घाट बुहारा, बागोर की हवेली में सफाई

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को केन्द्र के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पिछोला के किनार

 | 

गणगौर घाट बुहारा, बागोर की हवेली में सफाई

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को केन्द्र के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पिछोला के किनारे स्थित गणगौर घाट की सफाई की गई तथा झील से काई निकाली गई।

केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक श्री सुधांशु सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत केन्द्र द्वारा 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत केन्द्र के बोगोर की हवेली संग्रहालय, शिल्पग्राम आदि में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

Click here to Download the UT App

अभियान के अंतर्गत आसपास के स्थानों की स्वच्छता को बनाये रखने के क्रम में मंगलवार को केन्द्र के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन केन्द्र गणगौर घाट की सफाई की गई।

केन्द्र के कर्मियों ने गणगौर घाट को बुहारा व कचरा एक जगह एकत्रित किया व साथ ही गणगौर घाट पर ही पिछोला झील से काई व अन्य कचरा भी निकाला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News