जगदीश चौक से हुई स्वच्छता अभियान की शुरूआत

जैन जागृति सेन्टर के तत्वावधान में आज सकल जैन समाज द्वारा जगदीश चौक से भारत अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई।

 | 

जगदीश चौक से हुई स्वच्छता अभियान की शुरूआत

जैन जागृति सेन्टर के तत्वावधान में आज सकल जैन समाज द्वारा जगदीश चौक से भारत अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई।

सेन्टर के अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने बताया कि संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में पार्षद पंकज भण्डारी,पार्षद गणपत सोनी,पार्षद देवेन्द्र जावलिया, दिनेश मकवाना, कैलाश सोनी, अभियान के संयोजक पवन कोठारी,सुधीर चित्तौड़ा, लक्ष्मण शाह, राजेश मेहता,महेन्द्र दोशी,डॉ. सुरेश नाहर,राजेन्द्र जैन, अजीत माण्डोत ने पर्यटकों से आबाद रहने वाले क्षेत्र जगदीश चौक में सफाई की।

राजकुमार फत्तावत ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को उदयपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अनवरत जारी रहेगा। इससे पूर्व जैन जागृति सेन्टर ने जनवरी में उदियापोल बस स्टेण्ड, फरवरी में महाराणा भूपाल चिकित्सालय में किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News