डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर 6 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक सफाई अभियान
नगर निगम उदयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संय
नगर निगम उदयपुर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शहर के सभी 55 वार्डों में मलेरिया/ डेंगू की रोकथाम के लिये 6 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक अभियान चलाया जायेगा।
महापौर रजनी डांगी ने बताया कि इस अभियान के तहत अवरूद्ध नालियों व नालों की सफाई करवायी जायेगी, खड्डों में जमा पानी में एम.एल.डी. डलवाया जायेगा। स्वास्थ्य एवं सफाई समिति के अध्यक्ष पारस सिंघवी के अनुसार इस अभियान के पश्चात सभी वार्डों में फोगिंग भी करवायी जायेगी।
महापौर डांगी ने बताया कि बुधवार 4 सितम्बर को अपरान्ह 3.30 बजे वार्ड न. 20 सवीना स्थित राजकीय सी.से.स्कूल में कक्षा-कक्षों का तथा सांय 4.30 बजे वार्ड नं. 50 रेगर कालोनी में विधायक मद से निर्मित आर.सी.सी.शेड का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया जायेगा।
