हरियाणा में DC कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, ₹10 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। आज सोमवार को ACB की टीम ने DC कार्यालय में तैनात एक Clerk को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले भी 10 हजार की रकम ले चुका था और अब बाकी बचे 10 हजार लेने वाला था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया उसे पकड़ लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक ACB द्वारा हुई इस जांच में सामने आया कि क्लर्क अनिल कुमार ने आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए में सौदा किया था। लाइसेंस प्रक्रिया के तहत पहले होमगार्ड का सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आरोपी ने 20 हजार रुपए मांगे थे। Haryana News
ट्रैप कार्रवाई
पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी के अनुसार ACB को शिकायत दी कि उससे लाइसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। Haryana News
जांच अधिकारी
ACB के जांच अधिकारी सुलतान सिंह से मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया है। आरोपी पहले भी 10 हजार रुपए ले चुका था। उसने साढ़े 3 लाख रुपए में लाइसेंस बनवाने का जिम्मा लिया हुआ था। फिलहाल ACB आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
