सीएलजी सदस्यों की बैठक
पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में पुलिस अधिकारियों व सी.एल.जी सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी।
पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में पुलिस अधिकारियों व सी.एल.जी सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालूराम रावत, अति.पुलिस अधीक्षक शहर तेजराज सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक जिला सुधीर जोशी एवं वृताधिकारी नगर पूर्व, गिर्वा एवं जिले के थानाधिकारी सहित विभिन्न थाना क्षैत्रो के 50 से अधिक सी.एल.जी. सदस्य बैठक में उपस्थित हुए।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सी.एल.जी सदस्यों को पुलिस के साथ सहयोग कर अपराधों की रोकथाम एवं समाज में जागरूकता लाने के सम्बंध में सक्रिय भुमिका निभाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में उपस्थित कई सी.एल.जी सदस्यों द्वारा जिला उदयपुर में समस्याओं जिनमें मुख्यतः यातायात, अवैध पार्किंग, जिले में बाहर से आये लोगो का सर्वे कराने, वाटिकाओं/कोचिंग संस्थानों के बाहर पार्किंग की समस्या, अवैध ढाबो को बंद कराने की बात रखी गई।
मुद्दों पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान के सम्बंध में थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देष दिये गये। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक में जिले के समस्त सी.एल.जी सदस्यों को पुलिस विभाग की ओर से फोटो-युक्त पहचान पत्र जारी करने की घोषणा की गयी है।
बैठक मे सदस्यो के द्वारा कई सुझाव दिये गये जो निम्न प्रकार है –
- एन.एच. 27, 76 व रणकपुर रोड पर रात्रि गश्त को बढाना, ताकि हाईवे पर होने वाली लुट की वारदातो मे कमी हो सके
- इन हाईवे पर बेहतर लाईटो का प्रबन्ध, ताकि रात मे होने वाली रोड दुर्घटनाओ मे कमी आ सके
- ट्युरिष्ट पुलिस की संख्या मे वृद्वि हो, ताकि पर्यटको ज्यादा सुविधाएं प्राप्त हो सके
- नाडाखेडा व गायरियावास क्षेत्र अवैध गैस के करोबार पर रोक लगाई जाए
- गोर्वधनविलास क्षेत्र मे चौराहे का निर्माण किया जाए
- खेरवाडा थाने मे जल्द थानाधिकारी की नियुक्ति हो
- पुलिस जांच के दौरान दबाव न हो, जिससे निष्पक्ष जांच कर कारवाई की जा सके
- महिला सीएलजी सदस्यो मे वृद्वि करना और प्रत्येक महाविद्यालय-विद्यालय स्तर पर महिला सदस्यो के नम्बर उपलब्ध कराना
- अवैध वाटिकाओ मे होने वाले शादी समारोहो पर रोक लगाई जाए
- पुनः अतिक्रमण अभियानो को चलाए जाए
- देहलीगेट चैराहे को वन-वे किया जाए
