सेलिंग एक्सपिडिशन-2013 का समापन
जयसमंद झील पर पिछले 10 दिनों से चल रहे 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी, उदयपुर के सेलिंग एक्सपिडिशन शिविर 2013 का सांस्कृतिक संध्या की रंगारंग प्रस्तुतीयों के साथ आज समापन हो गया।
जयसमंद झील पर पिछले 10 दिनों से चल रहे 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी, उदयपुर के सेलिंग एक्सपिडिशन शिविर 2013 का सांस्कृतिक संध्या की रंगारंग प्रस्तुतीयों के साथ आज समापन हो गया।
कैम्प कमान्डेट कमांण्डर कृष्णा कुमार मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण के अलावा अन्य कई प्रकार की अतिरिक्त गतिविधियां एवं प्रतिस्पर्धाएं जैसे रस्साकशी, बॉलीवाल, वोट पुलिंग, क्रॉस कन्ट्री, ट्रेकिंग आदि आयोजित की गई जिनसे सभी कैडेट्स ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक संध्या के साथ ही पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रतिर्स्पधाओं के लिए कैडेट्स को मैडल एवं शील्ड प्रदान की गई।