घर में घुसकर मारपीट कर महिला के फाड़े कपडे, सात गिरफ्तार
उदयपुर 29 मई 2019, जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र के डुलावतो का गुडा गांव में कल एक युवती को कॉल करने के विवाद में युवती के परिवार के लोगो ने कॉल करने के कथित आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट कर महिला के कपडे फाड़ डाले। पुलिस ने मारपीट और लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कर सात लोगो को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुलावतो का गुडा गांव की महिला ने रिपोर्ट दी की उसके भाई के मोबाईल पर गांव की ही एक लड़की का फोन आने पर उसने दुबारा कॉल किया। कुछ देर में गांव का गुलाब सिंह घर पर आया और उसके भाई के साथ मारपीट कर चला गया। इसके बाद रात को करीब 12 बजे पुनः गुलाब सिंह अपने साथियो के साथ वापस आया और उसके साथ मारपीट कर लज्जा भंग कर कपडे फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर पीड़िता के पिता और अन्य परिजन बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की और बाइक और स्कूटी में तोड़फोड़ कर भाग गए।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
गोगुन्दा पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुलाब सिंह पुत्र भंवर सिंह, मोती सिंह पुत्र भंवर सिंह, फतहसिंह पुत्र हड़मत सिंह, रणजीत सिंह पुत्र हड़मत सिंह, चतर सिंह पुत्र इंद्र सिंह, मोती सिंह पुत्र इंद्र सिंह, सामत सिंह पुत्र इंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।